सुपौल उमावि के छात्र प्रकाश को जिले में मिला तीसरा स्थान, परिजनों में खुशी

478 अंक आने के बाद विद्यालय परिवार ने बढ़ाया हौसला

– 478 अंक आने के बाद विद्यालय परिवार ने बढ़ाया हौसला सुपौल. त्रिवेणीगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत महेशुआ वार्ड नंबर 10 के निवासी किसान राजेन्द्र कुमार साह व गृहिणी रंजन देवी के पुत्र प्रकाश कुमार ने मैट्रिक परीक्षा में जिले में तीसरा स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है. प्रकाश कुमार की इस उपलब्धि से परिवार सहित पूरे गांव में खुशी का माहौल है. उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा के बाद जिला मुख्यालय स्थित सक्सेस कोचिंग सेंटर में रहकर पढ़ाई की. वे पिछले करीब चार वर्षों से छात्रावास में रहकर निरंतर मेहनत करते रहे, जिसका परिणाम आज उनकी इस सफलता के रूप में सामने आया है. छात्र प्रकाश कुमार शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी छात्र रहे हैं. उनकी इस सफलता से अन्य छात्रों को भी प्रेरणा मिलेगी. ग्रामीणों और परिजनों ने उनकी इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है. प्रकाश ने परीक्षा परिणाम में 478 अंक प्राप्त किया है. वह सुपौल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुपौल का छात्र है. जैसे ही उसके रिजल्ट की जानकारी स्कूल प्रबंधन को मिली. स्कूल के प्राचार्य अजय कुमार ने उन्हें फोन कर विद्यालय पहुंचने को कहा. विद्यालय पहुंचने पर उन्होंने विद्यालय परिवार की ओर से उसका मुंह मीठा कराते उसके उज्जवल भविष्य की कामना की. इस मौके पर प्रधान लिपिक ललन कुमार, पंचम साह सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >