Supaul Sadar Hospital OPD: सुपौल में शनिवार को सदर अस्पताल सुपौल में विभिन्न विभागों की ओपीडी सेवा संचालित होगी. अस्पताल प्रशासन की ओर से जारी रोस्टर के अनुसार सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक और शाम 4 बजे से 6 बजे तक मरीज विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श ले सकेंगे. अस्पताल में मात्र दो रुपये के पंजीयन शुल्क पर मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी. इसके अलावा इमरजेंसी सेवा 24 घंटे जारी रहेगी.
किस विभाग में कौन डॉक्टर रहेंगे तैनात?
शनिवार को जेनरल ओपीडी में डॉ चंदन कुमार और डॉ पवन कुमार मरीजों का इलाज करेंगे. बुखार, सर्दी, खांसी, ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और अन्य सामान्य बीमारियों के मरीज इनसे परामर्श ले सकते हैं.
बाल रोग विभाग में डॉ विनय कुमार बच्चों की जांच करेंगे. वहीं डेंटल ओपीडी में डॉ पूजा भारती दांत और मुंह से जुड़ी समस्याओं का इलाज करेंगी.
सर्जिकल ओपीडी में डॉ पंकज कुमार उपलब्ध रहेंगे, जबकि हड्डी एवं जोड़ से संबंधित समस्याओं के लिए अर्थो ओपीडी में डॉ ठाकुर प्रसाद मरीजों को देखेंगे. अल्ट्रासाउंड सेवा के लिए डॉ रंजीत कुमार की ड्यूटी लगाई गई है.
आंखों से जुड़ी बीमारियों के लिए नेत्र रोग ओपीडी में डॉ एसबी चौधरी मरीजों को परामर्श देंगे. महिला मरीजों के लिए महिला ओपीडी में डॉ शशि रंजन उपलब्ध रहेंगे.
यह भी पढ़ें: Bihar Township Land Ban: जमीन बेचनी है तो मत घबराइए, बंदी के बीच अब आवास बोर्ड खरीदेगा आपकी जमीन
इमरजेंसी सेवा रहेगी 24 घंटे चालू
सदर अस्पताल की इमरजेंसी सेवा चौबीसों घंटे संचालित रहेगी. सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ जाहिद अख्तर, दोपहर 2 बजे से रात 9 बजे तक डॉ बीएन भारती और रात 9 बजे से सुबह 8 बजे तक डॉ रंधीर कुमार इमरजेंसी ड्यूटी पर रहेंगे.
गर्भवती महिलाओं के लिए लेबर रूम ऑनकॉल सेवा में डॉ नूतन वर्मा की तैनाती की गई है. जरूरत पड़ने पर सी-सेक्शन की जिम्मेदारी भी वही संभालेंगी.
यह भी पढे़ं: बिहार: कौन हैं IAS योगेश सागर और अभिलाषा शर्मा? जिनके ठिकानों पर SVU ने की बड़ी छापेमारी
Supaul Sadar Hospital OPD: समय पर पहुंचे, इलाज होगा आसान
अस्पताल प्रशासन ने मरीजों से समय पर पहुंचकर पंजीयन कराने की अपील की है. समय से अस्पताल पहुंचने पर लंबी कतार से बचा जा सकता है और डॉक्टर से आसानी से परामर्श लिया जा सकता है. विशेषज्ञों का कहना है कि किसी भी बीमारी को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और शुरुआती लक्षण दिखते ही चिकित्सकीय सलाह लेनी चाहिए.
यह भी पढ़ें: Bihar Township Land Ban: जमीन बेचनी है तो मत घबराइए, बंदी के बीच अब आवास बोर्ड खरीदेगा आपकी जमीन
