ई-केवाईसी नहीं कराई तो कट जाएगा नाम, प्रशासन अलर्ट, इतने लोग अब भी बाकी

Ration Card Ekyc: सुपौल जिले में राशन बांटने की व्यवस्था को ट्रांसपेरेंट बनाने के लिए ई-केवाईसी अभियान तेज हो गया है. 20 फीसदी लोगों ने अभी तक वेरिफिकेशन नहीं कराया है. इससे प्रशासन चिंतित है. जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने चेतावनी दी है कि फरवरी तक ई-केवाईसी न कराने पर राशन बंद हो सकता है.

Ration Card Ekyc: सुपौल जिले में सरकारी राशन का लाभ लेने वाले परिवारों के लिए एक जरूरी खबर है. राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत अब सभी राशन कार्डधारकों के लिए ई-केवाईसी (E-KYC) करवाना अनिवार्य कर दिया गया है. खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के सख्त निर्देशों के बाद जिला प्रशासन इस काम को तेजी से पूरा करने में जुटा है, ताकि राशन वितरण प्रणाली को पारदर्शी बनाया जा सके और फर्जीवाड़े को रोका जा सके.

क्या बोले अधिकारी

सुपौल में अब तक 16 लाख 31 हजार से ज्यादा लोगों ने अपनी ई-केवाईसी पूरी कर ली है, लेकिन प्रशासन के लिए चिंता की बात यह है कि अभी भी लगभग 20 प्रतिशत लाभार्थी इस प्रक्रिया से दूर हैं. अधिकारियों का कहना है कि अगर समय रहते बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन नहीं कराया गया, तो पात्र लोग भी सरकारी अनाज की सुविधा से हाथ धो सकते हैं.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

असली हकदार को मिले अनाज

इस प्रक्रिया का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि सरकारी अनाज केवल उन्हीं जरूरतमंदों तक पहुंचे जो इसके असली हकदार हैं. ई-केवाईसी के जरीय अपात्र और फर्जी कार्डधारकों को सूची से बाहर कर दिया जाएगा.

जिला आपूर्ति पदाधिकारी राजीव कुमार ने कहा है कि जिन लोगों का आधार कार्ड राशन कार्ड से जुड़ा तो है, लेकिन उन्होंने ई-पॉस मशीन पर अपना अंगूठा लगाकर सत्यापन नहीं कराया है, वे तुरंत अपने नजदीकी डीलर के पास जाकर इसे पूरा करें.

फरवरी महीने तक यह काम पूरा न होने पर राशन मिलने में भारी दिक्कत आ सकती है. प्रशासन का मकसद किसी का राशन काटना नहीं, बल्कि व्यवस्था को पूरी तरह से दुरुस्त करना है.

इसे भी पढ़ें:  पटना में सरेआम दारोगा की बेटी से छेड़खानी, भाई को बीच सड़क पीटा, पुलिस के सामने दी धमकी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >