छातापुर थाना क्षेत्र के घीवहा पंचायत में एस एच 91 किनारे रविवार की मध्य रात्रि शौच करने निकली एक वृद्ध महिला को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया. इस हादसे में वृद्ध महिला की मौके पर ही मौत हो गई और अज्ञात वाहन भाग निकला. 72 वर्षिया मृतका फुलो देवी घीवहा वार्ड संख्या पांच निवासी जगदीश मंडल की पत्नी बताई जा रही है. घटना की सूचना के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस शव को कब्जे में लेकर थाना ले गई. जानकारी अनुसार मृतका मध्य रात्रि शौच के लिए अकेली दरवाजे पर निकली थी. सड़क पार करने के क्रम में वह हाइवे से तेज रफ्तार में गुजर रहे किसी वाहन की चपेट में आ गई. हादसे के बाद अज्ञात वाहन भाग निकला. इस संदर्भ में थानाध्यक्ष प्रमोद झा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सुपौल भेजा गया है. आवेदन मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी.
अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वृद्धा की मौत
घटना की सूचना के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस शव को कब्जे में लेकर थाना ले गई.
