Supaul OPD Today: सदर अस्पताल सुपौल में शनिवार को विभिन्न विभागों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की गई है. अस्पताल में मात्र 2 रुपये पंजीयन शुल्क पर मरीज ओपीडी सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं. अस्पताल प्रबंधन के अनुसार सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक तथा शाम 4 बजे से 6 बजे तक ओपीडी सेवाएं संचालित रहेंगी. वहीं इमरजेंसी सेवा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी.
किस विभाग में कौन डॉक्टर देखेंगे मरीज?
शनिवार को जेनरल ओपीडी में डॉ चंदन कुमार और डॉ पवन कुमार मरीजों का उपचार करेंगे. बाल रोग विभाग में डॉ विनय कुमार बच्चों की जांच करेंगे. डेंटल ओपीडी में डॉ पूजा भारती की ड्यूटी लगाई गई है.
सर्जिकल ओपीडी में डॉ पंकज कुमार, अर्थो ओपीडी में डॉ ठाकुर प्रसाद तथा नेत्र रोग ओपीडी में डॉ एसबी चौधरी मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श देंगे. महिला रोग विभाग में डॉ शशि रंजन की ड्यूटी निर्धारित की गई है. वहीं अल्ट्रासाउंड जांच के लिए डॉ रंजीत कुमार उपलब्ध रहेंगे.
24 घंटे चालू रहेगी इमरजेंसी सेवा
सदर अस्पताल सुपौल में इमरजेंसी सेवा को लेकर भी अलग-अलग पालियों में डॉक्टरों की तैनाती की गई है. सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ जाहिद अख्तर इमरजेंसी कक्ष की जिम्मेदारी संभालेंगे. दोपहर 2 बजे से रात 9 बजे तक डॉ बीएन भारती की ड्यूटी रहेगी.
रात्रि 9 बजे से अगले दिन सुबह 8 बजे तक डॉ रंधीर कुमार इमरजेंसी सेवाएं उपलब्ध कराएंगे. अस्पताल प्रशासन ने बताया कि किसी भी आकस्मिक स्थिति में मरीज सीधे इमरजेंसी विभाग से संपर्क कर सकते हैं.
मातृत्व सेवाओं के लिए भी विशेष व्यवस्था
गर्भवती महिलाओं और प्रसूति संबंधी मामलों को ध्यान में रखते हुए लेबर रूम एवं सी-सेक्शन सेवाओं के लिए डॉ नूतन वर्मा को ऑन-कॉल रखा गया है. जरूरत पड़ने पर वे तत्काल उपलब्ध रहेंगी.
अस्पताल प्रशासन ने मरीजों से अपील की है कि वे संबंधित विभाग और समय की जानकारी लेकर ही अस्पताल पहुंचें, ताकि इलाज में किसी तरह की परेशानी न हो.
