बकरीद को लेकर पीरगंज ईदगाह कमेटी की बैठक, सुबह 7:45 बजे अदा होगी नमाज

Supaul news: बैठक में ईदगाह परिसर की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, नमाजियों की सुविधा, पार्किंग व्यवस्था समेत अन्य जरूरी तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई. कमेटी सदस्यों ने सभी लोगों से आपसी भाईचारे एवं सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील की.

Supaul news: किशनपुर (सुपौल) से जीवछ प्रसाद की रिपोर्ट:

सुपौल जिले के किशनपुर प्रखंड अंतर्गत पीरगंज गांव में आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर ईदगाह कमेटी की एक अहम बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता ईदगाह कमेटी के अध्यक्ष अब्दुल समद ने की.

बैठक में ईदगाह परिसर की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, नमाजियों की सुविधा, पार्किंग व्यवस्था समेत अन्य जरूरी तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई. कमेटी सदस्यों ने सभी लोगों से आपसी भाईचारे एवं सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील की.

इस दौरान ईदगाह के इमाम कारी रिज़वान अहमद ने जानकारी देते हुए बताया कि पीरगंज ईदगाह में बकरीद की नमाज सुबह 7:45 बजे अदा की जाएगी. उन्होंने बताया कि आगामी 31 मई को आयोजित होने वाले जलसा की तैयारियां भी जोर-शोर से चल रही हैं. कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न लोगों के बीच जिम्मेदारियां भी सौंपी गई हैं.

बैठक में मो. समद, मो. शौकत, मो. जुबेर, मो. कियामूल, मो. खलील, मो. सज्जाद, मो. नेहरूल खान, मो. आफताब, मो. कमरे आलम सहित कई गणमान्य लोग, कमेटी सदस्य एवं ग्रामीण मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >