साइबर ठगी से बचने का दिया संदेश, ग्रामीणों को बैंकिंग योजनाओं के प्रति किया जागरूक

Supaul news: कार्यक्रम के दौरान बैंक अधिकारियों एवं बैंक मित्रों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को डिजिटल ठगी के नए-नए तरीकों की जानकारी दी. नाटक के जरिए बताया गया कि किस प्रकार साइबर ठग फोन कॉल, मैसेज अथवा फर्जी लिंक भेजकर लोगों से यूपीआई पिन, ओटीपी और एटीएम कार्ड की गोपनीय जानकारी हासिल कर बैंक खाते खाली कर देते हैं.

Supaul news:कटैया-निर्मली (सुपौल) से इंद्र भूषण की रिपोर्ट:

प्रखंड क्षेत्र की दिना पट्टी पंचायत अंतर्गत सखुआ वार्ड संख्या-6 स्थित शर्मा टोला में गुरुवार को उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक की पिपरा शाखा द्वारा वित्तीय साक्षरता जागरूकता अभियान आयोजित किया गया. अभियान का उद्देश्य ग्रामीणों को बचत, ऋण, बीमा योजनाओं एवं बढ़ते साइबर फ्रॉड से बचाव के प्रति जागरूक करना था.

कार्यक्रम के दौरान बैंक अधिकारियों एवं बैंक मित्रों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को डिजिटल ठगी के नए-नए तरीकों की जानकारी दी. नाटक के जरिए बताया गया कि किस प्रकार साइबर ठग फोन कॉल, मैसेज अथवा फर्जी लिंक भेजकर लोगों से यूपीआई पिन, ओटीपी और एटीएम कार्ड की गोपनीय जानकारी हासिल कर बैंक खाते खाली कर देते हैं.

बैंक मित्रों ने ग्रामीणों को स्पष्ट रूप से बताया कि बैंक, आरबीआई या किसी सरकारी एजेंसी का कोई भी अधिकारी फोन पर ओटीपी, पिन या पासवर्ड नहीं मांगता है. लोगों से अपील की गई कि वे किसी भी परिस्थिति में अपनी गोपनीय बैंकिंग जानकारी साझा न करें.

शाखा प्रबंधक मुकेश कुमार सिंह ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि अक्सर लोग लालच में आकर साइबर ठगों का शिकार हो जाते हैं और अपनी मेहनत की कमाई गंवा बैठते हैं. उन्होंने लोगों को सतर्क रहने और जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया.

उन्होंने किसान क्रेडिट कार्ड पर मात्र चार प्रतिशत ब्याज दर की जानकारी देते हुए किसानों से साहूकारों के ऊंचे ब्याज वाले कर्ज से बचने की अपील की. साथ ही मुद्रा लोन, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना तथा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना की जानकारी देते हुए आवेदन प्रक्रिया समझाई गई.

बैंक अधिकारियों ने बताया कि सरकार की सभी योजनाओं की राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में भेजी जाती है और इसके लिए किसी बिचौलिए की जरूरत नहीं होती.

अभियान के दौरान ग्रामीणों ने किसान क्रेडिट कार्ड की सीमा, मुद्रा लोन के लिए जरूरी दस्तावेज एवं अटल पेंशन योजना से जुड़े सवाल पूछे, जिनका बैंक अधिकारियों ने विस्तार से जवाब दिया. साथ ही जरूरतमंद लोगों को आवश्यक फॉर्म भी उपलब्ध कराए गए.

बैंक अधिकारियों ने बिना गारंटी तुरंत लोन दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोहों से भी सावधान रहने की सलाह दी.

इस अवसर पर बैंक कर्मी विशाल गौरव, जितेन्द्र कुमार, रेशमी शर्मा, स्थानीय बैंक मित्र बुचाय यादव, संजय झा और लक्ष्मी देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे. ग्रामीणों ने बैंक की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के जागरूकता अभियान से उन्हें बैंकिंग सेवाओं और साइबर सुरक्षा की महत्वपूर्ण जानकारी मिली है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >