बिहुल नदी में 14 वर्षीय किशोर लापता, डूबने की आशंका; खोजबीन की तैयारी शुरू

सुपौल के बिहुल नदी में सोमवार को 14 वर्षीय किशोर आशीष कुमार लापता हो गया. परिजनों और ग्रामीणों द्वारा की गई घंटों की तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला है. प्रशासन ने गोताखोरों की सहायता से खोज अभियान शुरू कर दिया है.

Bihul River: सुपौल प्रखंड क्षेत्र में सोमवार को बिहुल नदी में एक किशोर के लापता होने की घटना सामने आई है. लापता किशोर की पहचान लछमिनिया गांव निवासी ब्रह्मदेव कामत के 14 वर्षीय पुत्र आशीष कुमार के रूप में हुई है. घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गयी है.

तलाश के बाद भी नहीं मिला सुराग

जानकारी के अनुसार, किशोर के नदी में लापता होने की सूचना मिलते ही परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों ने अपने स्तर पर उसकी काफी खोजबीन की. काफी प्रयास के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल सका.

नदी में डूबने की जताई जा रही आशंका

स्थानीय लोगों का कहना है कि आशीष के बिहुल नदी में डूब जाने की आशंका है. घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण नदी किनारे जुट गए और खोजबीन में सहयोग करते रहे.

प्रशासन ने शुरू की तैयारी

Bihul River: घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन को अवगत कराया गया. समाचार लिखे जाने तक किशोर का कोई पता नहीं चल पाया था. प्रशासन की ओर से गोताखोरों की सहायता से खोज अभियान चलाने की तैयारी की जा रही है.

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

किशोर के लापता होने के बाद उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पूरे गांव में चिंता और शोक का माहौल बना हुआ है. ग्रामीण भी किशोर के सकुशल मिलने की उम्मीद लगाए हुये हैं.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >