फांसी लगाकर विवाहिता ने की आत्महत्या , जांच में जुटी पुलिस

घटना के बाद ससुराल पक्ष के लोग घर छोड़कर फरार बताए जा रहे हैं

त्रिवेणीगंज. थाना क्षेत्र के थलहा गढ़िया उत्तर पंचायत के कुपड़िया वार्ड नंबर 09 में शनिवार की देर रात एक 27 वर्षीया विवाहिता ने बंद कमरे में फंसी के फंदे लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतका की पहचान मिथिलेश यादव की पत्नी बेबी देवी के रूप में की गई है. घटना की जानकारी परिजनों को सुबह हुई. आवाज देने के बाद भी महिला घर से कुछ भी आवाज नहीं लगा रही थी. घटना की सूचना मिलने पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विभाष कुमार, थानाध्यक्ष राकेश कुमार दलबल के साथ घटना पर पहुंचे. बताया जाता है कि पति – पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था. मृतका बेबी कि शादी लगभग पांच वर्ष पूर्व हुई थी. उनको एक 04 वर्षीय पुत्र आर्यन कुमार है. थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया की मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के सदर अस्पताल सुपौल भेज दिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण का पता चलेगा. उन्होंने बताया कि घटना से संबंधित कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. घटना की सूचना पर तीन सदस्यीय फोरेंसिक टीम भी जांच करने पहुंची. घटना के बाद ससुराल पक्ष के लोग घर छोड़कर फरार बताए जा रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >