खेतों की सिंचाई को ले नलकूप लगाने पर मिलेगी सब्सिडी की राशि - जेई

शिविर में मुख्यमंत्री निजी नलकूप योजना के आवेदकों को जमीन का एलपीसी और जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने को लेकर आवेदन लिया गया

सरायगढ़. प्रखंड कार्यालय परिसर में गुरुवार को मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना 2 के तहत लघु जल संसाधन विभाग द्वारा हर खेत तक सिंचाई का पानी कार्यक्रम अंतर्गत एक शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में मुख्यमंत्री निजी नलकूप योजना के आवेदकों को जमीन का एलपीसी और जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने को लेकर आवेदन लिया गया. मौके पर जेई धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि किसानों को निजी नलकूप योजना के तहत खेतों की सिंचाई के लिए नलकूप लगाने पर सब्सिडी की राशि प्रदान की जाएगी. शिविर में 51 किसानों ने एलपीसी और जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने को लेकर आवेदन जमा किए. मौके पर शिविर में राजस्व कर्मचारी अमित कुमार, जेई धर्मेंद्र कुमार, एलडीसी विजय कुमार झा सहित दर्जनों किसान मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >