अंजूमन इस्लाहूल लिशान में छात्र-छात्राओं ने दिया भाषण

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों का भी हुआ आयोजन

– कार्यक्रम के दौरान विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों का भी हुआ आयोजन छातापुर. मुख्यालय पंचायत के बड़ी नरहैया स्थित मदरसा जामिया इस्लामिया अबु हुरैरा में बीती रात अंजूमन इस्लाहूल लिशान का आयोजन किया गया. मुखिया प्रतिनिधि मकसूद मसन की अध्यक्षता एवं मदरसा के मोहतमीम मौलाना असगर अली के संचालन में हुए कार्यक्रम के दौरान मदरसा के छात्र-छात्राओं ने कई भाषाओं में भाषण दिया. हिंदी, उर्दू व इंग्लिश में विभिन्न विषयों पर भाषण देते छात्रों ने खूब तालियां बटोरी. इस दौरान शैक्षणिक अन्य गतिविधियों का दौर भी चलता रहा. कार्यक्रम में छात्रों के अलावे अभिभावक, गणमान्य, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही. वहीं मदरसा के छात्रों के बीच उत्साह का माहौल था. मौके पर मुखिया प्रतिनिधि श्री मसन ने छात्रों के शैक्षणिक उन्नति की खूब प्रशंसा की. कहा कि प्रतिभागी बच्चों के बेबाक प्रदर्शन से लगता है कि मदरसा में उसे अच्छी तालिम मिल रही है. इसके लिए उन्होंने मदरसा के मोहतमीम मौलाना असगर अली की तारीफ भी की. कहा कि ग्रामीण सुदूर इलाके में यह मदरसा बच्चों के बीच तालिम की रोशनी बिखेर रहा है. उन्होंने मदरसा के छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना भी की. कार्यक्रम में मो जावेद, मो फिरोज व मो मेराज द्वारा सफल प्रतिभागियों के बीच पुरस्कार का वितरण किया गया. मौके पर उस्ताद कारी तौहीद, कारी समीर, मौलाना अब्बास, मौलाना अल्ताफ, मौलाना मुबारक, हाफिज आरिफ, कारी येनायतुल्ला, मौलाना गुलाम रसूल, मौलाना जनाब अली, कारी इस्माइल, मो जियाउल हक, मो बदरूज्जमा, मो मोजाहिद आलम उर्फ हीरा, पंसस मो साबिर, मो रशीद, मो अलि, मो शाहिद, मो मोख्तार, मो कफिल, मो फैयाज आदि शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >