शिविर में छात्राओं के हीमोग्लोबिन की हुई जांच

जरूरतमंद छात्राओं को निःशुल्क दवाएं भी उपलब्ध कराई गईं

किशनपुर. राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी के आदेशानुसार किशनपुर प्रखंड अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों में केवल छात्राओं के लिए हीमोग्लोबिन जांच शिविर का आयोजन किया गया. यह जांच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किशनपुर के लैब तकनीशियन अमन कुमार एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा की गई. बुधवार को आयोजित इस विशेष अभियान के तहत मध्य विद्यालय नरही, मध्य विद्यालय थरबिट्टा, मध्य विद्यालय खखाई, मध्य विद्यालय कदमपुरा, मध्य विद्यालय बेलाटेढ़ा में छात्राओं की निःशुल्क हीमोग्लोबिन जांच की गई. जांच के उपरांत जरूरतमंद छात्राओं को निःशुल्क दवाएं भी उपलब्ध कराई गईं. स्वास्थ्य शिविर के दौरान छात्राओं को संतुलित एवं पौष्टिक खान-पान को लेकर जागरूक किया गया तथा आयरन युक्त भोजन लेने की सलाह दी गई, जिससे एनीमिया जैसी समस्या से बचाव किया जा सके. शिविर में डॉ अभिलाष वर्मा, भोगेंद्र गुप्ता, रजनीश कुमार, सुशीला कुमारी, रामनारायण जायसवाल, साबित कुमारी सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी एवं विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रही.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >