चूल्हे की चिंगारी से लगी आग, चार घर जले

अगलगी की घटना की सूचना पर दमकल गाड़ी ने घटना स्थल पर पहुंचने के बाद दमकल गाड़ी की सहयोग से आग पर काबू पाया गया

सरायगढ़. प्रखंड क्षेत्र के बनैनिया पंचायत के वार्ड नंबर 12 में सोमवार की रात में चूल्हे की चिंगारी से आग लगने से चार घर सहित तीन लाख से अधिक की संपत्ति की क्षति हुई है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बनैनिया पंचायत के मो सलाउद्दीन साल 2011 में बाढ़ से विस्थापित होकर सरायगढ़ पंचायत के वार्ड नंबर 11 में फूस की झोपड़ी बनाकर रह रहा था. सोमवार की रात में आग लगने के कारण मो सलाउद्दीन के दो फूस के घर दो बकरी और दो गाय सहित अनाज कपड़ा बर्तन सहित अन्य सामग्री जल का राख हो गया. आग की लपटे इतनी तेज थी कि पड़ोस के मो सदरे आलम के दो फूस के घर अनाज, कपड़ा,बर्तन सहित अन्य सामग्री जल का राख हो गया. अगलगी की घटना की सूचना पर दमकल गाड़ी ने घटना स्थल पर पहुंचने के बाद दमकल गाड़ी की सहयोग से आग पर काबू पाया गया. घटना को लेकर बनैनिया पंचायत के मुखिया श्याम कुमार यादव ने पीड़ित परिवारों को सांत्वना दिया और सरकारी स्तर पर उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया. सीओ धीरज कुमार ने बताया कि अगलगी की घटना में पीड़ित परिवार को जल्द ही सरकारी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >