एसएसबी सुपौल में 'संडे ऑन साइकिल' का आयोजन, साइकिल रैली से दिया फिटनेस का संदेश

एसएसबी सुपौल में फिट इंडिया मूवमेंट के तहत संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें अधिकारियों ने फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया।

सुपौल : रिक्रूट प्रशिक्षण केंद्र, एसएसबी सुपौल में रविवार को फिट इंडिया अभियान के तहत संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम का आयोजन किया गया. उप-महानिरीक्षक विजय सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में एसएसबी के अधिकारियों और जवानों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया.

कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को स्वस्थ जीवनशैली, शारीरिक दक्षता, नियमित व्यायाम और फिटनेस के प्रति जागरूक करना था. साथ ही दैनिक जीवन में साइकिल के उपयोग को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया. इस दौरान एसएसबी के जवानों ने अनुशासन और उत्साह के साथ साइकिल रैली में भाग लेकर फिट रहें, स्वस्थ रहें का संदेश दिया.

पर्यावरण संरक्षण का भी दिया संदेश

साइकिल रैली के दौरान एसएसबी जवानों में खासा उत्साह देखने को मिला. कार्यक्रम के माध्यम से स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषणमुक्त जीवनशैली अपनाने का संदेश भी दिया गया.

मौके पर जवानों को नियमित व्यायाम और साइकिल चलाने को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया गया. अधिकारियों ने कहा कि नियमित शारीरिक गतिविधियां स्वस्थ और सक्रिय जीवनशैली के लिए बेहद जरूरी हैं.

कार्यक्रम का सफल आयोजन अधिकारियों और जवानों की सक्रिय सहभागिता, अनुशासन और सहयोग से संपन्न हुआ.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार झा

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >