एसएसबी ने एक किलो गांजा किया बरामद

तस्कर सामान छोड़ नेपाल की तरह भाग निकला

वीरपुर. नाका ड्यूटी के दौरान एसएसबी 45 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की सीमा चौकी शैलेशपुर ने शुक्रवार की रात 01 किलोग्राम गांजा बरामद किया. 45 वीं वाहिनी एसएसबी कमांडेंट, गौरव सिंह ने बताया कि सीमा चौकी शैलेशपुर के जिम्मेवारी क्षेत्र में मिली सूचना के आधार के पर बॉर्डर पिलर नंबर 206/4 के समीप नाका ड्यूटी लगाया गया. जहां 01 व्यक्ति कुछ सामान के साथ छुपावदार रास्ते का इस्तेमाल करते हुए नेपाल से भारत में प्रवेश करने की कोशिश कर रहा था. तभी नाका पार्टी को देखते ही जल्दीबाजी में सामान छोड़ नेपाल की तरह भाग निकला. विधिवत तरीके से जांच के बाद बैग से 01 किलोग्राम गांजा बरामद कर कागजी कार्यवाही के बाद जब्ती को थाना वीरपुर को सुपुर्द कर दिया गया. उक्त ऑपरेशन उप निरीक्षक अनिल एवं 03 अन्य जवानों द्वारा किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >