एसएसबी ने मानव तस्करी की कोशिश को किया नाकाम, 13 वर्ष की नाबालिग को कराया मुक्त

बालिग लड़की को नेपाल एनजीओ कोकोण को सौंप दिया.

वीरपुर एसएसबी 45वीं बटालियन के भीमनगर बीओपी के जवानों ने चेक-पोस्ट ड्यूटी के दौरान एक 13 वर्षीया नाबालिग लड़की को मानव तस्करी के प्रयास से मुक्त कराया. जानकारी देते हुए एसएसबी 45वीं बटालियन के कमांडेंट गौरव सिंह ने बताया कि मंगलवार की दोपहर गुप्त सूचना मिली थी कि एक लड़का अपने साथ एक नाबालि लड़की को शादी के बहाने भीमनगर के रास्ते नेपाल से भारत ले जाने ने की फिराक में है. सूचना मिलने पर चेक-पोस्ट ड्यूटी में तैनात बलकर्मी ने चौकसी कर दी. जैसे ही सूचना आधारित संदेहजनक जोड़े को नेपाल से भारत लाने के क्रम में उसे रोककर पूछताछ की गई. इस दौरान पता चला कि वीरपुर नगर पंचायत के वार्ड नंबर 08 निवासी 22 वर्षीय नसिर अहमद नेपाल से एक 13 वर्षीय नाबालिक लड़की से निकाह क़र ले जा रहे है. एसएसबी ने उक्त दोनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नाबालिग लड़की को नेपाल एनजीओ कोकोण को सौंप दिया. युवक को भीमनगर थाना को सौंप दिया गया. एसएसबी की इस कार्रवाई में मानव तस्करी रोधी इकाई के महिला सब इंस्पेक्टर भावना के साथ 02 अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >