भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की कार्रवाई, 80 किलो गांजा बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

जानकारी देते हुए 45वीं वाहिनी के कमांडेंट गौरव सिंह ने बताया कि विश्वसनीय सूत्रों से सूचना मिली थी कि सीमा चौकी पिपराही क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी की जा सकती है. सूचना के आधार पर विशेष पेट्रोलिंग पार्टी का गठन कर राहत एवं बचाव टीम के साथ कोसी पलार स्थित संदिग्ध स्थल पर छापेमारी की गई.

वीरपुर (सुपौल) से प्रमोद कुमार की रिपोर्ट:

बांका: भारत–नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसएसबी की 45वीं वाहिनी, बीरपुर अंतर्गत सीमा चौकी पिपराही ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 80 किलोग्राम गांजा बरामद किया है. इस कार्रवाई में एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया.

जानकारी देते हुए 45वीं वाहिनी के कमांडेंट गौरव सिंह ने बताया कि विश्वसनीय सूत्रों से सूचना मिली थी कि सीमा चौकी पिपराही क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी की जा सकती है. सूचना के आधार पर विशेष पेट्रोलिंग पार्टी का गठन कर राहत एवं बचाव टीम के साथ कोसी पलार स्थित संदिग्ध स्थल पर छापेमारी की गई.

कार्रवाई के दौरान सुरक्षा बलों ने एक संदिग्ध व्यक्ति को बताए गए स्थान पर घूमते देखा. जवानों ने उसे घेरकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपना नाम अशोक मुखिया, निवासी ग्राम पिपराही, जिला सुपौल बताया.

इसके बाद सुरक्षा दल ने इलाके की सघन तलाशी शुरू की. तलाशी के दौरान रेत में दबे चार प्लास्टिक के बंडल बरामद किए गए. जब बंडलों को खोलकर जांच की गई तो उसमें गांजा पाया गया. बरामद गांजे का कुल वजन करीब 80 किलोग्राम बताया गया.

इसके बाद मौके पर बरामद गांजा एवं गिरफ्तार व्यक्ति के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए थाना रतनपुरा, जिला सुपौल को सुपुर्द कर दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। अपने समाचार पोर्टल पर कार्य करते हुए उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल कंटेंट निर्माण में अनुभव हासिल किया। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >