समाजसेवी ने चलाया जनसंपर्क अभियान

आगामी विधानसभा चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में उन्हें समर्थन देने की अपील की गई

छातापुर. प्रखंड के राजेश्वरी पूर्वी पंचायत स्थित तमुआ में शुक्रवार को समाजसेवी दीपक साह द्वारा जनसंपर्क अभियान चलाया गया. जिसमें वैश्य और पिछड़ी जाति को एकजुट होने के लिए प्रेरित किया गया. वहीं आगामी विधानसभा चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में उन्हें समर्थन देने की अपील की गई. तत्पश्चात तमुआ स्थित भिखारी साह के दरवाजे पर बैठक किया गया. बैठक में मौजूद लोगों ने दीपक साह का माला पहनाकर स्वागत किया. श्री साह ने कहा कि बीते कई दशक से पिछड़ी और वैश्य जाति को किसी भी राजनैतिक दल ने प्रतिनिधित्व करने का मौका नहीं दिया. दोनों जातियों के प्रति दलों के उपेक्षापूर्ण रवैये के विरोध में अब एकजुट होने का वक्त आ गया है. कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में यदि किसी प्रमुख दल ने प्रतिनिधित्व का मौका नहीं दिया तो वे निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं. मौके पर सियाराम गांधी, गजेंद्र गुप्ता, सदानंद साह, सत्यनारायण शर्मा, सुमन साह, देवन शर्मा, मनीष यादव, शुकरू सदा, रमेश साह, बद्री शर्मा मुख्य रूप से मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >