जदिया में डेढ़ किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

पुलिस ने मौके से ही गांजा जब्त कर तस्कर को गिरफ्तार कर थाना ले आई

जदिया . जदिया पंचायत के वार्ड 15 में मंगलवार की देर शाम पुलिस ने छापेमारी कर डेढ़ किलो गांजा जब्त किया. इस दौरान पुलिस ने एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया. थानाध्यक्ष नन्दकिशोर नंदन ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि जदिया पंचायत के वार्ड 15 निवासी दीप नारायण मंडल घर में गांजा छिपाकर रखा है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. इस दौरान पुलिस को एक देखते ही एक व्यक्ति भागने लगा, जिसे पुलिस ने खदेड़ कर पकड़ लिया. पूछताछ में उसने अपना नाम दीप नारायण मंडल बताया. इसके बाद पुलिस ने दीप नारायण के घर की तलाशी ली तो पलंग के नीचे छिपाकर रखे डेढ़ किलो गांजा बरामद हुआ. पुलिस ने मौके से ही गांजा जब्त कर तस्कर को गिरफ्तार कर थाना ले आई. पुलिस के मुताबिक दीपनारायण मंडल लंबे समय से इस अवैध धंधे से जुड़ा हुआ था और स्थानीय स्तर पर गांजा की सप्लाई करता था. थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि वह किसके लिए और कहां से गांजा लाता था. इस सिलसिले में पुलिस संभावित ठिकानों और सहयोगियों की भी तलाश कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >