480 बोतल नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

उक्त कार्यवाही के दौरान एसएसबी के सहायक उप निरीक्षक चमन सिंह व अन्य जवान शामिल थे

वीरपुर. एसएसबी 45वीं बटालियन पिपराही बीओपी के जवानों ने शनिवार की देर शाम नाका ड्यूटी के दौरान भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पर तस्करी के नेपाल निर्मित 480 बोतल शराब के साथ एक शराब तस्कर को पकड़ा. जिसे कागजी कार्रवाई के बाद रतनपुर पुलिस को सौंप दिया गया. पकड़े गए शराब तस्कर की पहचान रतनपुर थाना क्षेत्र के पिपराही वार्ड नंबर 01 निवासी 29 वर्षीय राम रतन राय के रूप में की गई है. जानकारी देते हुए एसएसबी 45वीं बटालियन के कमांडेंट गौरव सिंह ने बताया कि पिपराही बीओपी के क्षेत्र में पूर्वी कोशी तटबंध के 10.90 किमी स्पर के समीप नाका ड्यूटी के दौरान जवानों ने देखा कि एक व्यक्ति कुछ सामान के साथ नदी के रास्ते नेपाल से भारत प्रभाग में प्रवेश करने की कोशिश कर रहा है. तभी इस क्रम में जवानों ने फुर्ती के साथ उक्त व्यक्ति को रोक लिया. जांच के दौरान पता चला कि व्यक्ति के पास बरामद बोरे में नेपाली शराब है, जिसकी कुल मात्रा 144 लीटर यानि 480 बोतल थी. जिसे कागजी कार्यवाही करने के बाद तस्कर के साथ जब्त शराब को रतनपुरा पुलिस सौंप दिया गया. उक्त कार्यवाही के दौरान एसएसबी के सहायक उप निरीक्षक चमन सिंह व अन्य जवान शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >