215 बोतल शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक जब्त

215 बोतल नेपाली सोफी शराब एवं बाइक के साथ गिरफ्तार किया है.

करजाईन थाना पुलिस बौराहा नहर के समीप बाइक सबार एक तस्कर को 215 बोतल नेपाली शराब के साथ गिरफ्तार किया. थानाध्यक्ष लालजी प्रसाद ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर अररिया जिला के फुलकाहा थाना क्षेत्र के आयुष कुमार सिंह को 215 बोतल नेपाली सोफी शराब एवं बाइक के साथ गिरफ्तार किया है. बताया कि दो अलग-अलग बाइक पर दो तस्कर पुलिस को देख भागने लगा. गश्ती पुलिस ने एक बाइक सबार को पकड़ लिया. जबकि दूसरा बाइक सबार भाग निकला. गिरफ्तार तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >