21 लीटर देसी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
पुलिस ने रविवार की रात गुप्त सूचना पर जदिया पंचायत के वार्ड 10 में छापेमारी कर 21 लीटर देसी शराब बरामद की.
By RAJEEV KUMAR JHA |
October 13, 2025 7:05 PM
जदिया. पुलिस ने रविवार की रात गुप्त सूचना पर जदिया पंचायत के वार्ड 10 में छापेमारी कर 21 लीटर देसी शराब बरामद की. इस दौरान पुलिस ने एक तस्कर को मौके से गिरफ्तार किया. थानाध्यक्ष नंदकिशोर नंदन ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली की दौलत कुमार नामक व्यक्ति देसी शराब की तस्करी करता है. सूचना की पुष्टि के लिए पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दौलत कुमार के घर में छापेमारी की. तलाशी के दौरान उसके घर के पीछे से 21 लीटर देसी शराब मिली. इसके बाद पुलिस ने मौके से ही तस्कर दौलत कुमार को गिरफ्तार कर लिया. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार तस्कर के खिलाफ केस दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
...
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
ये भी पढ़ें...
December 8, 2025 7:30 PM
December 8, 2025 7:15 PM
December 8, 2025 7:14 PM
December 8, 2025 7:12 PM
December 8, 2025 7:08 PM
December 8, 2025 7:06 PM
December 8, 2025 7:04 PM
December 8, 2025 7:02 PM
December 8, 2025 6:58 PM
December 8, 2025 6:56 PM
