15 बोतल शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

तस्कर रंजन कुमार के विरुद्ध भपटियाही थाना कांड संख्या 44/25 दर्ज कर कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है

सरायगढ़. भपटियाही पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार की शाम में सरायगढ़ रेलवे ओवरब्रिज के समीप 15 बोतल नेपाली देसी दिलवाले शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया. जिसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. थानाध्यक्ष किशोर कुमार ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने मधेपुरा जिला के गम्हरिया थाना क्षेत्र के चिकनी फुलकाहा गांव के वार्ड नंबर 08 निवासी रंजन कुमार अपने जैकेट में 15 बोतल नेपाली देसी दिलवाले शराब छिपाकर घूम-घूम कर बिक्री कर रहा था. पुलिस ने मौके पर पहुंच कर रंजन कुमार को गिरफ्तार कर उसके साथ से 15 बोतल शराब जब्त कर थाना लाया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि उत्पाद अधिनियम के तहत शराब तस्कर रंजन कुमार के विरुद्ध भपटियाही थाना कांड संख्या 44/25 दर्ज कर कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >