13.5 लीटर नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

जवानों ने मौके से ही तस्कर भीमनगर निवासी निक्कू कुमार साह को गिरफ्तार कर लिया

-एसएसबी जवानों ने इंडो-नेपाल सीमा पर की कार्रवाई -नेपाल से शराब की खेप लेकर भारतीय सीमा में आया था तस्कर सुपौल. एसएसबी 45वीं बटालियन भीमनगर सीमा चौकी के जवानों ने बुधवार को इंडो-नेपाल पिलर संख्या 206/4 के पास 13.5 लीटर नेपाली शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया. कमांडेंट गौरव सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली की इंडो-नेपाल पिलर संख्या 206/4 के पास से मादक पदार्थों की तस्करी होने वाली है. इसके बाद टीम का गठन कर जवानों को चिन्ह्त जगह पर भेजा गया. वहां पहुंचने के कुछ देर बाद जवानों ने देखा कि एक व्यक्ति कुछ सामान लेकर नेपाल से भारतीय सीमा में प्रवेश कर रहा है. भारतीय सीमा में प्रवेश करते ही जवानों ने उसे पकड़ कर तलाशी ली तो 13.5 लीटर नेपाली शराब बरामद हुआ. जवानों ने मौके से ही तस्कर भीमनगर निवासी निक्कू कुमार साह को गिरफ्तार कर लिया. कमांडेंट ने बताया कि जब्त शराब और गिरफ्तार तस्कर को भीमनगर पुलिस को सौंप दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >