1200 बोतल कफ सिरफ के साथ तस्कर गिरफ्तार, कार जब्त

कफ सिरप तस्कर ओम प्रकाश कुमार के विरुद्ध भपटियाही थाना कांड संख्या 232/ 25 दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया

सरायगढ़. भपटियाही थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सरायगढ़ पंचायत के झाझा गांव के पास पूर्वी कोसी तटबंध पर मंगलवार की रात में कोसी महासेतु की ओर से तेज रफ्तार से एक नेक्शन कार से 1200 बोतल कोडिन युक्त कफ सिरप के साथ कफ सिरप तस्कर को गिरफ्तार कर थाना लाया गया. थाना अध्यक्ष संजय दास ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली की उजाला रंग के नेक्सोंन कार बी आर 50 एम 5052 कोसी महासेतु की ओर से आ रही है. जो पूर्वी कोसी तटबंध से होकर झाझा गांव होते हुए सुपौल की ओर जाएगी. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए झाझा गांव के पास उक्त कार को रोककर तलाशी ली. जिसमें कफ सिरप बरामद हुआ. इसके बाद पुलिस किशनपुर थाना क्षेत्र के कमलजरी गांव के वार्ड 10 निवासी ओमप्रकाश कुमार को भपटियाही थाना लाया. थाना में कफ सिरप की गिनती की गई तो 100 एमएल का 1200 बोतल पाया गया. थाना अध्यक्ष ने बताया कि एनडीपीएस एक्ट के तहत कफ सिरप तस्कर ओम प्रकाश कुमार के विरुद्ध भपटियाही थाना कांड संख्या 232/ 25 दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. पुलिस टीम में थाना अध्यक्ष संजय संजय दास, एसआई वर्षा कुमारी, एएसआई बलदेव राम सहित और सशस्त्र पुलिस बल शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >