117 लीटर विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपित को बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया

सुपौल. जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उत्पाद थाना सुपौल पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में पुलिस ने 117.360 लीटर विदेशी शराब बरामद करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपित को बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. उत्पाद थाना के थानाध्यक्ष प्रभुनाथ सिंह ने कहा कि मंगलवार को गुप्त सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपरा खुर्द पंचायत के वार्ड नंबर 08, लालगंज निवासी हरेराम कामत विदेशी शराब की तस्करी करता है. अपने घर में भारी मात्रा में शराब छिपाकर रखता है. सूचना को गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम का गठन किया गया और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित के घर पर छापेमारी की गई. छापेमारी के दौरान पुलिस ने घर की गहन तलाशी ली. तलाशी के क्रम में घर के पीछे बने शौचालय में छिपाकर रखे गए 16 बोरे बरामद किए गए. जब बोरों को खोला गया तो उसमें विदेशी शराब की बड़ी खेप मिली. जिसमें कुल 117.360 लीटर विदेशी शराब बरामद होने की पुष्टि हुई. इसके बाद पुलिस ने मौके से ही हरेराम कामत को गिरफ्तार कर लिया. उत्पाद थाना सुपौल के थानाध्यक्ष प्रभुनाथ सिंह ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि आरोपी लंबे समय से अवैध शराब के धंधे में संलिप्त था. आसपास के इलाकों में शराब की आपूर्ति करता था. पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि इस कारोबार में उसके साथ और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं. शराब की आपूर्ति कहां से की जाती थी. कहा कि जिले में शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >