10 लीटर देसी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

10 लीटर देसी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

जदिया. समकालीन अभियान के तहत जदिया पुलिस ने सोमवार की रात कोरियापट्टी पश्चिम के वार्ड नंबर 01 चंपानगर में छापेमारी कर 10 लीटर देसी शराब बरामद किया. थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि सिकेंद्र सरदार की पत्नी शांति देवी देसी शराब की तस्करी करती है. सूचना सत्यापन हेतु जब उनके घर की तलाशी ली तो घर से 10 लीटर देसी शराब बरामद हुआ. हालांकि पुलिस के आने की भनक मिलते ही शांति देवी फरार हो गयी. वहीं पुलिस ने मानगंज पश्चिम पंचायत के वार्ड नंबर 02 में छापेमारी कर वारंटी हीरालाल मेहता को गिरफ्तार किया. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार वारंटी हीरालाल मेहता को न्यायिक हिरासत में सुपौल भेज दिया गया है .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >