सरायगढ़ व पिपराखुर्द में हंगामा कर रहे छह पियक्कड़ गिरफ्तार

सरायगढ़ व पिपराखुर्द में हंगामा कर रहे छह पियक्कड़ गिरफ्तार

भपटियाही पुलिस ने गुप्त सूचना पर की छापेमारी, ब्रेथ एनलाइजर से जांच में हुई शराब पीने की पुष्टि

सरायगढ़. भपटियाही थाना पुलिस ने क्षेत्र में शराब पीकर शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है. पुलिस ने बुधवार को दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर कुल छह लोगों को नशे की हालत में हंगामा करते हुए गिरफ्तार किया. इस कार्रवाई की जानकारी थानाध्यक्ष प्रजेश कुमार दुबे ने दी.

मस्जिद चौक और पिपराखुर्द में हुई गिरफ्तारी

थानाध्यक्ष ने बताया कि बुधवार की शाम पहली कार्रवाई सरायगढ़ मस्जिद चौक पर की गई. यहां मुरली गांव (वार्ड नंबर 01) के निवासी महेंद्र कुमार व महेश कुमार को शराब के नशे में शोर-शराबा करते हुए दबोचा गया.

वहीं, दूसरी कार्रवाई बुधवार की रात पिपराखुर्द चौक पर हुई. पुलिस ने यहां से चार अन्य लोगों को गिरफ्तार किया, जो नशे में धुत होकर राहगीरों को परेशान कर रहे थे. गिरफ्तार लोगों में अररिया जिले के सिमराहा थाना क्षेत्र के मादरगंज (वार्ड 16) निवासी बजरंग कुमार पासवान व सचिन कुमार, फुलकाहा मानीपुर (वार्ड 12) निवासी उदयचंद राम व करजाइन थाना क्षेत्र का संजय कुमार शामिल है.

जांच के बाद भेजे गए न्यायिक हिरासत में

पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गयी. गिरफ्तारी के बाद सभी छह व्यक्तियों की ब्रेथ एनलाइजर मशीन से जांच करायी गयी, जिसमें शराब के सेवन की पुष्टि हुई. थानाध्यक्ष ने कहा कि सभी के विरुद्ध सुसंगत धाराओं के तहत अप्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. गुरुवार को कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी आरोपितों को न्यायिक हिरासत में सुपौल जेल भेज दिया गया है. पुलिस की इस कार्रवाई से नशेड़ियों में हड़कंप व्याप्त है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >