छह दिवसीय एक्यूप्रेशर स्वास्थ्य शिविर आज से

आधुनिक वैकल्पिक उपचार पद्धतियों से होगा इलाज

सुपौल. रोटरी क्लब सुपौल के तत्वावधान में शहरवासियों के लिए एक बड़ी स्वास्थ्य पहल की जा रही है. राम मनोहर लोहिया आरोग्य जीवन संस्थान, राजस्थान के सहयोग से सुपौल में 06 दिवसीय एक्यूप्रेशर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है. यह शिविर सोमवार 22 से 27 दिसंबर 2025 तक चलेगा. इस शिविर में राजस्थान के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ एमए चैयनन एवं अनुभवी थैरेपिस्ट पीके पहारियान अपनी विशेषज्ञ टीम के साथ मरीजों का उपचार करेंगे. शिविर विशेष रूप से ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, मोटापा, पेट संबंधी रोग, साइटिका, जोड़ों का दर्द, थायरॉइड, माइग्रेन, अस्थमा और गठिया से पीड़ित मरीजों के लिए लाभप्रद बताया जा रहा है. आधुनिक वैकल्पिक उपचार पद्धतियों से होगा इलाज शिविर में रोगियों का उपचार एक्यूप्रेशर, सुजोक, वाइब्रेशन और मैग्नेट थैरेपी जैसी आधुनिक और सुरक्षित वैकल्पिक चिकित्सा पद्धतियों से किया जाएगा. आयोजकों के अनुसार यह उपचार बिना दवा के शरीर की प्राकृतिक चिकित्सा शक्ति को सक्रिय करता है. शिविर में पंजीकरण शुल्क मात्र 100 रुपये रखा गया है, जो पूरे छह दिनों के लिए मान्य होगा. यह शुल्क आमजन, विशेषकर गरीब और मध्यम वर्ग के लिए राहत भरा है. इसके लिए कई पंजीकरण केंद्र बनाये गये हैं. रोटरी क्लब के रवि जैन ने बताया कि अब तक लगभग 150 लोगों का पंजीकरण हो चुका है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >