गोलीकांड का आरोपित दुल्हा बनने से पहले गिरफ्तार, शहनाई की धुन हुई गुम

खेती की 17 कट्ठा जमीन को लेकर बह्मदेव यादव और योगेंद्र यादव के बीच दो वर्ष पूर्व से विवाद चलता आ रहा था

त्रिवेणीगंज. जमीन विवाद में हुई गोलीबारी मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपित को उसकी शादी वाले दिन ही गिरफ्तार कर लिया, जो इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है. बताया जा रहा है कि आरोपित की सोमवार को शादी तय थी. घर में शादी की तैयारियां चल रही थी. इसी बीच पुलिस ने छापेमारी कर उसे हिरासत में ले लिया. बताया जा रहा है कि खेती की 17 कट्ठा जमीन को लेकर बह्मदेव यादव और योगेंद्र यादव के बीच दो वर्ष पूर्व से विवाद चलता आ रहा था. मिली जानकारी के अनुसार रविवार देर रात नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 13 स्थित लतौना में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद गोली चलने की घटना हुई थी. जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था. घटना के बाद थाना अध्यक्ष राकेश कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपित की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी शुरू कर दी. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपित को उसके घर से उस समय गिरफ्तार किया, जब शादी की रस्में होने वाली थी. साथ ही घटना स्थल से एक खोखा भी बरामद किया गया है. आरोपित की गिरफ्तारी से शादी कि खुशी सन्नाटे में तब्दील हो गयी. उन्होंने बताया कि इस मामले में मुख्य आरोपित मनखुश कुमार के विरुद्ध कांड दर्ज कर न्यायिक हिरासत में सुपौल भेजा जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >