गाजीपुर के शैलेंद्र ने दिल्ली के प्रदीप को दी पटकनी

पहलवानों ने अपने दांव-पेंच से लोगों का खूब किया मनोरंजन

– पुरानी भपटियाही में कार्तिक पूर्णिमा मेला में दंगल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन – पहलवानों ने अपने दांव-पेंच से लोगों का खूब किया मनोरंजन सरायगढ़. पुरानी भपटियाही में 22 नवंबर तक चलने वाले कार्तिक पूर्णिमा मेला में सोमवार से कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है. मंगलवार को प्रतियोगिता में पहलवानों ने अपने दांव-पेंच से लोगों का खूब मनोरंजन किया. दूसरे दिन प्रतियोगिता का शुभारंभ मुखिया विजय कुमार यादव, पूर्व मुखिया सुनीता देवी, नवीन अरगरिया, कृष्णदेव यादव, लक्ष्मी यादव, विजेंद्र मुखिया ने पहलवानों से हाथ मिलाकर किया. प्रतियोगिता में बक्सर, मधुबनी, दिल्ली, बनारस, राजस्थान, कानपुर, नेपाल सहित विभिन्न जगहों के पहलवान ने भाग लिया. दूसरे दिन नेपाल के राहुल थापा और फुलपरास के भीम पहलवान के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ. इसमें राहुल थापा ने भीम पहलवान को पटकनी दी. वहीं गाजीपुर के संघर्ष पहलवान ने दिल्ली के सोमवीर पहलवान को पराजित किया. हरिद्वार के आजाद पहलवान ने कानपुर के अमन पहलवान, बक्सर के बाबर पहलवान ने राजस्थान के राणा पहलवान, नेपाल के बसंत थापा पहलवान ने देहरादून के देहरादून पहलवान, छपरा के निर्दोष पहलवान ने पंजाब के असर पहलवान, बाबर पहलवान ने राजस्थान के राजू पहलवान को पराजित किया. वहीं गाजीपुर के शैलेंद्र पहलवान ने दिल्ली के प्रदीप पहलवान को पटकनी दी. आयोजन कमेटी के सदस्यों ने बताया कि देश के नामी पहलवान जावेद गनी का पहलवानी प्रतियोगिता 19 नवंबर को आयोजित किया जाएगा. आयोजन समिति के सदस्य सह भपटियाही पंचायत के मुखिया विजय कुमार यादव, प्रखंड प्रमुख विजय कुमार यादव, सरपंच विजय मंगल मंगरदैता, नवीन अड़गरिया, वार्ड सदस्य संजय मेहता, राजेश कुसियैत ने बताया कि 19 नवंबर को स्थानीय कलाकारों को मौका दिया जाएगा. 17 से लेकर 21 नवंबर तक देश के विभिन्न राज्यों के पहलवानों द्वारा कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा. इसमें में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले पहलवानों को पुरस्कृत किया जाएगा. 22 नवंबर को भोजपुरी गायिका अंतरा सिंह प्रियंका अपनी टीम के साथ कार्यक्रम करेगी. वहीं कार्तिक पूर्णिमा मेला पर सोमवार की रात भोजपुरी डांसर माही मनीषा, उषा यादव और नेहा सिंह यादव का कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन प्रखंड प्रमुख विजय कुमार यादव, मुखिया विजय कुमार यादव, जिप सदस्य गौतम कुमार, सुभाष कुमार यादव आदि ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >