श्रद्धा व भक्ति के माहौल में शुरू हुआ सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा

बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और पूरे वातावरण में भक्तिमय ऊर्जा का संचार हुआ

राघोपुर. प्रखंड क्षेत्र के फिंगलास पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर आठ में सोमवार से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ श्रद्धा और भक्ति के माहौल में किया गया. यह धार्मिक आयोजन स्थानीय निवासी कृष्णकांत झा के आवास पर आयोजित हो रहा है. जिसमें क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग ले रहे हैं. कथा शुभारंभ के अवसर पर सोमवार की सुबह भव्य कलश यात्रा निकाली गई. यह कलश यात्रा कृष्णकांत झा के आवासीय परिसर से प्रारंभ होकर पूरे गांव का भ्रमण करती हुई नंदेश्वर नाथ महादेव मंदिर परिसर स्थित पोखर तक पहुंची. वहां यात्रा में शामिल महिलाओं एवं कन्याओं ने विधि-विधान के साथ अपने-अपने कलश में पवित्र जल भरा. इसके बाद सभी श्रद्धालु पुनः यात्रा के रूप में कथा स्थल तक पहुंचे. जहां विधिवत रूप से कलश यात्रा का समापन किया गया. यजमान कृष्णकांत झा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह श्रीमद्भागवत कथा 20 अप्रैल से प्रारंभ होकर 26 अप्रैल तक चलेगी. इस दौरान प्रतिदिन प्रख्यात कथावाचक पंडित आचार्य रणधीर झा द्वारा कथा का वाचन किया जाएगा. जिसमें विभिन्न धार्मिक प्रसंगों के माध्यम से श्रद्धालुओं को ज्ञान और भक्ति का संदेश दिया जाएगा. कथा के प्रथम दिन पंडित आचार्य रणधीर झा ने ‘ज्ञान भक्ति’ विषय पर विस्तारपूर्वक प्रवचन दिया. उन्होंने बताया कि जीवन में सच्ची भक्ति और ज्ञान का समन्वय ही मनुष्य को मोक्ष की ओर अग्रसर करता है. उनके प्रवचन को सुनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और पूरे वातावरण में भक्तिमय ऊर्जा का संचार हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >