महिला की लाश मिलने से इलाके में सनसनी, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा

थाना क्षेत्र के परमानंदपुर पंचायत अंतर्गत रानीपट्टी वार्ड नंबर 01 पासवान टोला के पीछे हहिया धार में एक महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गई

वीरपुर. थाना क्षेत्र के परमानंदपुर पंचायत अंतर्गत रानीपट्टी वार्ड नंबर 01 पासवान टोला के पीछे हहिया धार में एक महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गई. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना डायल 112 पर पुलिस को दी. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राजकिशोर मंडल ने पुलिस टीम को मौके पर भेजा. पुलिस ने लाश को धार से बाहर निकलवाकर थाना लाया और पोस्टमार्टम के लिए सुपौल सदर अस्पताल भेज दिया. थानाध्यक्ष श्री मंडल ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला हत्या का प्रतीत होता है. मृतक महिला की उम्र करीब 35 वर्ष आंकी जा रही है और उसके पैर जले हुए हैं. फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो पाई है. स्थानीय निवासी रामवृक्ष पासवान ने बताया कि रात को भारी बारिश के बाद दिन में महिला की लाश दिखी, जिससे लोग जमा हो गए और पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस अब आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >