प्रतापगंज थाना का एसडीपीओ ने किया निरीक्षण, दिये कई आवश्यक निर्देश

उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी

प्रतापगंज. थाना परिसर में रविवार को थाना का वार्षिक निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान वीरपुर एसडीपीओ सुरेंद्र कुमार ने थाना के विभिन्न अभिलेखों, केस डायरी एवं लंबित मामलों की फाइलों की गहन जांच की. इस दौरान उन्होंने थाना में संधारित रजिस्टर, आगंतुक पंजी एवं वारंट निष्पादन से संबंधित अभिलेखों का भी निरीक्षण किया. एसडीपीओ ने लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश देते हुए अनुसंधान कार्य में तेजी लाने पर जोर दिया. निरीक्षण के क्रम में थाना परिसर की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की उपस्थिति की भी जांच की गई. उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. मौके पर उपस्थित पुलिस कर्मियों एवं चौकीदारों को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए. एसडीपीओ ने आम जनता से जुड़े मामलों के निष्पादन में संवेदनशीलता बरतने तथा समय पर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >