सुपौल बलिदान दिवस के अवसर पर भारत स्काउट और गाइड द्वारा जिला कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव के तेल चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई. कार्यक्रम में जिला संगठन आयुक्त संजय कुमार झा, जिला कला संस्कृति पदाधिकारी तारकेश्वर पटेल, अभय शंकर झा, सतीश कुमार झा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे. साथ ही नेहरू युवा केंद्र के रंजीत कुमार, मनीष कुमार, कुंदन जी एवं बड़ी संख्या में स्काउट-गाइड के सदस्य भी शामिल हुए. इस अवसर पर स्काउट-गाइड के सदस्यों ने राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् गाकर तथा “भारत माता की जय” के उद्घोष के साथ शहीदों को नमन किया. कार्यक्रम के बाद सभी प्रतिभागियों ने एक पदयात्रा भी निकाली, जो गांधी मैदान से प्रारंभ होकर महावीर चौक, स्टेशन चौक, लोहिया चौक होते हुए शहीद पार्क तक पहुंची, जहां इसका समापन हुआ. कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं में देशभक्ति एवं राष्ट्रसेवा की भावना को जागृत करने का संदेश दिया गया.
बलिदान दिवस पर स्काउट-गाइड ने निकाली पदयात्रा
नेहरू युवा केंद्र के रंजीत कुमार, मनीष कुमार, कुंदन जी एवं बड़ी संख्या में स्काउट-गाइड के सदस्य भी शामिल हुए.
