बारात जा रही स्कॉर्पियो पलटी, चार महिलाएं घायल

स्कॉर्पियो की चपेट में आने से दो मवेशियों की हुई मौत

– स्कॉर्पियो की चपेट में आने से दो मवेशियों की हुई मौत – घटना से आक्रोशित मवेशी पालक एनएच 106 को जाम कर किया प्रदर्शन पिपरा. थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपरा-सिंहेश्वर पथ एनएच 106 पर अमहा गांव के समीप तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पलट गयी, जिसमें सवार चार महिलाएं घायल हो गयी. स्कॉर्पियो की चपेट में आने से दो मवेशियों की भी मौत हो गयी. घटना के बाद घायल महिलाओं को पिपरा अस्पताल लाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल एक महिला को बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल मधेपुरा रेफर कर दिया गया. वहीं गुस्साए ग्रामीणों ने मुआवजे को लेकर शनिवार को दिन के 10 बजे बोकु मध्य विद्यालय अमहा के समीप सड़क पर मृत गाय-बछड़े को रख कर जाम कर दिया. सूचना पर बीडीओ अरविंद कुमार गुप्ता, सीओ उमा कुमारी, अपर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह घटना स्थल पर पहुंचे. काफी समझाने बुझाने व नियमानुकूल मुआवजा के आश्वासन के बाद लगभग 07 घंटे के बाद शाम 5:00 बजे जाम टूटा. इस बीच एनएच 106 पर गाडि़यों की लंबी कतार लग गयी थी. जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात्रि 9:00 बजे के करीब बारात जा रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो बोकू मध्य विद्यालय आमहा के समीप एनएच 106 पर पलट गयी. जिससे सड़क किनारे अवस्थित चंद्र मंडल के दरवाजे पर बंधी एक गाय और एक बछड़े की कुचलने मौत हो गयी. सूचना पर पुलिस पहुंचकर स्कॉर्पियो में सवार घायल महिलाओं को पिपरा अस्पताल पहुंचाया. ग्रामीण मुआवजे को लेकर शुक्रवार की सुबह एनएच 106 को जाम कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >