School Closed: बिहार के इस जिले में 9 जनवरी तक बंद रहेंगे स्कूल, कड़ाके की ठंड पर DM ने लिया निर्णय

School Closed: बिहार के सुपौल जिले में कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिलाधिकारी कौशल कुमार ने 8वीं तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों के साथ आंगनबाड़ी केंद्र को 9 से 11 जनवरी तक बंद करने का आदेश दे दिया है.

School Closed: बिहार के सुपौल जिले में कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिलाधिकारी कौशल कुमार ने 8वीं तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों के साथ आंगनबाड़ी केंद्र को 9 से 11 जनवरी तक बंद करने का आदेश दे दिया है. इस दौरान किसी भी प्रकार की शैक्षणिक गतिविधियों पर रोक लगा दी गई है. सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिया गया है कि वे इस आदेश का पालन करें.

बिहार में पड़ रही है कड़ाके की ठंड

बता दें कि बिहार में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. मौजूदा हालात में बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने यह कदम उठाया है. यह निर्णय ऐसे समय पर लिया गया है जब क्षेत्र में ठंड का असर चरम पर है. जिला प्रशासन ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों को ठंड से बचाने के उपाय करें और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें.

Also Read: जदयू ने प्रशांत किशोर को बताया हवा का झोंका, पटना की सड़कों पर लगाया ये पोस्टर

गोपालगंज में 9 जनवरी तक बंद करने का आदेश

इसी प्रकार का एक आदेश गोपालगंज में ठंड को देखते हुए डीएम प्रशांत कुमार ने जारी किया है. डीएम ने कक्षा आठवीं तक के स्कूलों को 9 जनवरी तक बंद करने का आदेश दिया है. डीएम द्वारा यह निर्णय बच्चों की स्वास्थ्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है. डीएम की ओर से जारी आदेश में कहा है कि वर्ग आठ से ऊपर के कक्षाओं की शैक्षणिक गतिविधियां सुबह 10 बजे से 03:30 बजे के बीच संचालित की जा सकती है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >