स्कूल से वंचित बच्चों का हो दाखिला शुरू

इस अभियान का उद्देश्य उन बच्चों को विद्यालय की मुख्यधारा से जोड़ना है

सरायगढ़. शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार 01 अप्रैल से 15 अप्रैल तक सरायगढ़ प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में विशेष नामांकन अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान का उद्देश्य उन बच्चों को विद्यालय की मुख्यधारा से जोड़ना है जो अब तक किसी कारणवश शिक्षा से वंचित रह गए थे. 07 अप्रैल से मॉर्निंग स्कूल की शुरुआत के साथ उत्क्रमित मध्य विद्यालय, देवचंद मुखिया टोला, सदानंदपुर में 10 नए बच्चों का नामांकन किया गया. इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ उपेंद्र कुमार, शिक्षक धीरेंद्र कुमार, रामकुमार पूजा, कुमारी खुशबू, कुमारी गीता और निशा कुमारी के साथ-साथ कई अभिभावक उपस्थित रहे. प्रधानाध्यापक डॉ कुमार ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया को प्रभावी बनाने के लिए विद्यालयों में विशेष प्रयास किए जा रहे हैं. बताया कि बच्चों को आकर्षित करने के उद्देश्य से 15 अप्रैल तक नामांकन लेने वाले छात्र-छात्राओं को विशेष भोजन जिसमें पापड़, दही, चीनी और सलाद सहित पौष्टिक सामग्री शामिल है भी उपलब्ध कराया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >