मिथिला हाट का परिभ्रमण करने निकले स्कूली बच्चे

बसंतपुर प्रखंड स्थित सातनपट्टी पंचायत के मध्य विद्यालय नरपतपट्टी के छात्र-छात्राएं को शैक्षणिक भ्रमण पर मधुबनी जिला स्थित मिथिला हॉट के लिए रविवार को रवाना हुए

रतनपुर बसंतपुर प्रखंड स्थित सातनपट्टी पंचायत के मध्य विद्यालय नरपतपट्टी के छात्र-छात्राएं को शैक्षणिक भ्रमण पर मधुबनी जिला स्थित मिथिला हॉट के लिए रविवार को रवाना हुए. इस मौके पर विद्यालय के अध्यक्ष मो हसमूल ने बस को हरी झंडी दिखा कर छात्रों के शुभ यात्रा की कामना की. विद्यालय परिसर में छात्रों के बीच उत्साह का माहौल बना रहा. विद्यालय के प्रधानाचार्य कामेश्वर पासवान ने बताया कि परिभ्रमण का मुख्य उद्देश्य बच्चों को कक्षा से बाहर भी व्यावहारिक ज्ञान उपलब्ध कराना है. ताकि वैज्ञानिक और पर्यावरणीय स्थलों को नजदीक से देख सके. उन्होंने बताया कि भ्रमण के दौरान मिथिला हाट में सभी स्थलों पर भ्रमण किया जाएगा. उसके बाद लौटते समय अटल महासेतु पर भी बच्चों को भ्रमण कराया जाएगा. विद्यालय के सचिव पिंकी कुमारी ने बताया कि मुख्यमंत्री परिभ्रमण योजना बच्चों के लिए बौद्धिक सहायक है. इससे बच्चों में नई चीजें सीखने की जिज्ञासा बढ़ती है. उनका मानसिक और शैक्षणिक विकास होता है. इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक सुरेश प्रसाद मेहता, मो जियाफत हुसैन, रणवीर कुमार यादव, अनु कुमारी, दिनेश कुमार मेहता आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >