रैयतों ने जमीन से जुड़ी त्रुटियों के समाधान के लिए जमा किए आवेदन

प्रतापगंज में चौथा राजस्व महा अभियान शिविर आयोजित

प्रतापगंज में चौथा राजस्व महा अभियान शिविर आयोजित प्रतापगंज. प्रखंड अंतर्गत सुखानगर पंचायत सरकार भवन परिसर में गुरुवार को चौथे राजस्व महा अभियान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में जमीन से संबंधित त्रुटियों के निराकरण के लिए रैयतों की भारी भीड़ उमड़ी और बड़ी संख्या में आवेदन जमा किए. मौके पर राजस्व अधिकारी रिया राज ने बताया कि शिविर के माध्यम से जमाबंदी त्रुटि सुधार, खाता-खेसरा, रखवा, आपसी बंटवारा सहित विभिन्न प्रकार के कागजातों का निपटारा किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि यह अभियान 16 अगस्त से शुरू किया गया है, जिसके अंतर्गत अग्रिम प्रपत्र दिए जाने से रैयतों को जमीन संबंधी समस्याओं के समाधान में सुविधा होगी. रैयतों ने आवश्यक साक्ष्यों जैसे पूर्वजों की जमाबंदी, मृत्यु प्रमाण पत्र, वंशावली की प्रति, आपसी बंटवारे की प्रति एवं खतियान आदि संलग्न कर आवेदन जमा किए. उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने लोगों को विस्तृत जानकारी दी ताकि वे समय पर अपनी जमीन संबंधी समस्याओं का समाधान करा सकें. शिविर में राजस्व कर्मचारी अरुण कुमार मंडल, श्याम देव पंडित, अफाक अली, अमित कुमार, संतोष कुमार, सर्व अमीन रितेश राज, आशीष कुमार, सज्जाद, सचेनद्र कुमार मेहता, दीपेंद्र कुमार यादव, राहुल कुमार, सिद्धनाथ कुमार, आलोक कुमार, मोहम्मद नसीरुद्दीन समेत कई कर्मी मौजूद थे. पंचायत के मुखिया रंजीत प्रसाद सिंह ने सभी भौतिक सुविधाओं के साथ भोजन, चाय और पानी की व्यवस्था की. वहीं पंचायत सरपंच प्रवीण मेहता रैयतों को आवश्यक सलाह देते नजर आए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >