प्रखंड मुख्यालय जाने वाली सड़क जर्जर

जर्जर सड़क होने के कारण कई बाइक सवार युवक अनियंत्रित होकर गिरकर जख्मी हो जाते हैं

निर्मली. निर्मली अंबेडकर चौक से मरौना प्रखंड मुख्यालय के बेलही जाने वाली मुख्य सड़क जर्जर होने के कारण आवागमन में लोगों को काफी परेशानी हो रही है. लेकिन विभागीय स्तर से सड़क को दुरुस्त नहीं किया जा रहा है. इससे ना केवल वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ती है, बल्कि व्यवसायियों व खाद्य आपूर्ति विभाग के लिए काम करने वाले वाहनों व संबंधित अधिकारी व कर्मियों को भी भारी फजीहत झेलनी पड़ रही है. प्रखंड कार्यालय जाने के लिए पदाधिकारी व कर्मियों को भी आवागमन में परेशानी हो रही है. जर्जर सड़क होने के कारण कई बाइक सवार युवक अनियंत्रित होकर गिरकर जख्मी हो जाते हैं. लोगों ने इस समस्या की निदान की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >