राजद कार्यकर्ताओं ने अधिकारों की रक्षा का लिया संकल्प

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

किसनपुर. किसनपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित राजद कार्यालय में मंगलवार को डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती राजद कार्यकर्ताओं द्वारा बड़े ही धूमधाम के साथ मनाई गई. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. कार्यक्रम में उपस्थित राजद के राष्ट्रीय महासचिव सह पूर्व विधायक यदुवंश कुमार यादव ने कहा कि बाबा साहब ने शोषित एवं वंचित वर्गों को संविधान के माध्यम से जो अधिकार दिए हैं, उन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता. उन्होंने कहा कि संविधान के कारण ही आज हर व्यक्ति अपने हक और अधिकार के लिए संघर्ष कर सकता है. उन्होंने आगे कहा कि बाबा साहब के सपनों को साकार करने के लिए सभी शोषित एवं वंचित वर्गों को एकजुट होकर आगे आना होगा. वर्तमान समय में कुछ लोग संविधान को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उनके मंसूबे कभी पूरे नहीं होने दिए जाएंगे. उन्होंने लालू प्रसाद यादव का उल्लेख करते हुए कहा कि 90 के दशक में उन्होंने शोषित एवं वंचित वर्गों की आवाज बनकर बिहार में लोगों को अधिकार दिलाने का कार्य किया, और आज उसी का परिणाम है कि लोग आगे बढ़ रहे हैं. इस अवसर पर राजद प्रखंड अध्यक्ष जयप्रकाश कुमार उर्फ मंगल यादव, प्रमोद ठाकुर, सुभाष कुमार, सेंटूल कुमार, मुनमुन चौधरी, मार्शल कुमार सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >