सामाजिक न्याय परिचर्चा कार्यक्रम की सफलता को लेकर राजद कार्यकर्ताओं की हुई बैठक

बैठक में 07 मई को होटल शोभा भवन सरायगढ़ में राजद पार्टी की सामाजिक न्याय परिचर्चा कार्यक्रम की सफलता को लेकर विचार विमर्श किया गया.

सरायगढ़ प्रखंड क्षेत्र के राजद कार्यकर्ताओं की बैठक रविवार को बीएन इंटर कॉलेज भपटियाही में प्रखंड अध्यक्ष रामनंदन यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई. बैठक में 07 मई को होटल शोभा भवन सरायगढ़ में राजद पार्टी की सामाजिक न्याय परिचर्चा कार्यक्रम की सफलता को लेकर विचार विमर्श किया गया. सामाजिक न्याय परिचर्चा कार्यक्रम में पूर्व मंत्री अशोक कुमार सिंह, ललित कुमार यादव, विधायक भारत भूषण मंडल, प्रो खालिद साहब, रोहित कुमार चौधरी, बद्री आलम नूर सहित राजद के अन्य पार्टी के नेता कार्यक्रम में शिरकत करेंगे. बैठक में पूर्व विधायक यदुवंश कुमार यादव, भूप नारायण यादव, मधु यादव, मोहन यादव, मनोज यादव, महादेव यादव, विश्वनाथ पांडे, रामचंद्र सदा, मो इसराइल, सीताराम मंडल, गजेंद्र यादव, रामसुंदर मुखिया, सलीम शाह, वीरेंद्र कुमार राय, संपत्ति कुमार यादव सहित और राजद कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >