सुपौल में समग्र शहरी योजना की प्रगति की समीक्षा

समाहरणालय स्थित लहटन चौधरी सभागार में सोमवार को मुख्यमंत्री समग्र शहरी योजना अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 की योजनाओं की प्रगति की सघन समीक्षा बैठक आयोजित की गयी.

सुपौल. समाहरणालय स्थित लहटन चौधरी सभागार में सोमवार को मुख्यमंत्री समग्र शहरी योजना अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 की योजनाओं की प्रगति की सघन समीक्षा बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता डीडीसी सारा अशरफ ने की. बैठक में श्रीति कुमारी, प्रभारी पदाधिकारी, जिला विकास शाखा, हेमंत कुमार, परियोजना निदेशक, वुडको समेत सभी नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे. बैठक के दौरान प्रभारी पदाधिकारी, जिला विकास शाखा तथा परियोजना निदेशक, वुडको से योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करायी गयी. डीडीसी ने निर्देश दिया कि सभी कार्यों को त्वरित गति व गुणवत्तापूर्ण तरीके से समय पर पूर्ण किया जाये, ताकि योजनाओं का लाभ आम नागरिकों तक शीघ्र पहुंच सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >