प्रखंड क्षेत्र में चल रहे विकासात्मक कार्यों की हुई समीक्षा, दिये गये कई निर्देश

उन्होंने कहा कि जो भी सरकारी योजनाओं संचालित हो रही है, उन्हें धरातल एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य करवाना अति महत्वपूर्ण है

सरायगढ़. प्रखंड कार्यालय वेश्म में बीडीओ अच्युतानंद की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गयी. बैठक में सरकार द्वारा संचालित विभिन्न प्रकार के विकासात्मक कार्यों की समीक्षा की गई तथा अधिकारियों को ससमय क्रियान्वन कर कार्य को संपादित करने का निर्देश दिया गया. बीडीओ ने बताया कि पंचायत स्तर पर विभिन्न प्रकार के विकास योजनाएं संचालित की जा रही है. जहां समय पर निरीक्षण भी किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि जो भी सरकारी योजनाओं संचालित हो रही है, उन्हें धरातल एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य करवाना अति महत्वपूर्ण है. प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ अमिताभ ने बताया कि जिले में पशु गणना में सरायगढ़-भपटियाही प्रथम स्थान पर रहा. बैठक में सीओ धीरज कुमार, बीसीओ शिव शंकर पंडित, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ चंद्रभूषण मंडल, भ्रमणशील पशु चिकित्सक डॉ अमिताभ, शिक्षा विभाग, विद्युत विभाग, बाल विकास परियोजना विभाग, कृषि विभाग के अधिकारियों और कर्मियों मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >