विस चुनाव 2025 को लेकर थानाध्यक्षों की समीक्षा बैठक

जिला निर्वाचन पदाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने दिए सख्त निर्देश, स्वच्छ व भयमुक्त चुनाव सुनिश्चित करने पर जोर

– जिला निर्वाचन पदाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने दिए सख्त निर्देश, स्वच्छ व भयमुक्त चुनाव सुनिश्चित करने पर जोर सुपौल. आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को स्वच्छ, निष्पक्ष, भयमुक्त एवं शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी सावन कुमार व पुलिस अधीक्षक शरथ आरएस की संयुक्त अध्यक्षता में सुपौल जिले के सभी थानाध्यक्षों की एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में जिलाधिकारी ने सभी थानाध्यक्षों को मतदान के पूर्व, मतदान के दिन एवं मतदान के बाद किए जाने वाले आवश्यक कार्यों की रूपरेखा विस्तारपूर्वक बताई. उन्होंने निर्देश दिया कि निर्वाचन से संबंधित सभी गतिविधियां निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप, पूर्ण पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ की जाएं. जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सभी थानाध्यक्षों को निर्देशित किया कि वे एसएसटी (स्टेटिक सर्विलांस टीम), एफएसटी (फ्लाइंग सर्विलांस टीम), क्यूआरटी (क्विक रिस्पॉस टीम) के साथ घनिष्ठ समन्वय स्थापित करें और क्षेत्र में अवैध शराब, अवैध नकदी, अवैध हथियारों आदि पर प्रभावी रोक सुनिश्चित करें. साथ ही सभी थानाध्यक्षों को अपने-अपने मतदान केंद्रों एवं संवेदनशील क्षेत्रों का स्थल भ्रमण कर विधि-व्यवस्था का आकलन करने तथा लंबित एनबीडब्लू को शीघ्र निष्पादित करने का भी निर्देश दिया गया. इसके अतिरिक्त, सभी थाना क्षेत्रों में वाहन चेकिंग अभियान को और अधिक सघन बनाने पर बल दिया गया ताकि किसी भी प्रकार की अवांछित गतिविधि पर पूर्ण नियंत्रण रखा जा सके. बैठक में सभी थानाध्यक्षों ने अपने-अपने क्षेत्र की तैयारियों की जानकारी दी और आवश्यक निर्देश प्राप्त किए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >