जिलाधिकारी की अध्यक्षता में वीरपुर अनुमंडल में राजस्व समीक्षा बैठक आयोजित

राशि का उपयोगिता प्रमाण पत्र शीघ्र भेजने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए

वीरपुर अनुमंडल कार्यालय में बुधवार को जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण राजस्व समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में दाखिल-खारिज, परिमार्जन प्लस, मापी वाद, भू-लगान वसूली, एवं अतिक्रमण वाद जैसे महत्वपूर्ण विषयों की गहन समीक्षा की गई. जिलाधिकारी ने नीलामपत्र वादों की स्थिति की पड़ताल करते हुए इनके त्वरित निष्पादन के निर्देश दिए. इसके साथ ही लोक अदालतों के लंबित मामलों को शीघ्र निपटाने पर विशेष बल दिया गया. आगामी बाढ़ सीजन की पूर्व तैयारी को लेकर भी समीक्षा की गई, जिसमें जिलाधिकारी ने प्लास्टिक शीट्स की उपलब्धता सुनिश्चित करने, नावों की समुचित व्यवस्था करने तथा पूर्व में खर्च की गई राशि का उपयोगिता प्रमाण पत्र शीघ्र भेजने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए. बैठक में वीरपुर के अनुमंडल पदाधिकारी नीरज कुमार, भूमि सुधार उप समाहर्ता अनंत कुमार, कार्यपालक दंडाधिकारी उदय कुमार, राघोपुर की अंचल अधिकारी रश्मि प्रिया, बसंतपुर के अंचल अधिकारी हेमंत अंकुर सहित अंचल अमीन एवं अन्य राजस्व कर्मी उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >