अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गये राजस्व कर्मचारी, अंचल कार्यालय में कामकाज ठप

कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में गृह जिला में पदस्थापन, 2800 ग्रेड पे और 17 सूत्रीय लंबित मांगों पर शीघ्र कार्रवाई शामिल है

सुपौल बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ के आह्वान पर बुधवार से सुपौल समेत पूरे राज्य के राजस्व कर्मचारी सामूहिक रूप से अनिश्चितकालीन अवकाश पर चले गए हैं. इससे जिले के अंचल कार्यालयों में आमजनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. राजस्व कर्मचारी संघ के जिला सचिव विकास कुमार पाठक ने बताया कि कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में गृह जिला में पदस्थापन, 2800 ग्रेड पे और 17 सूत्रीय लंबित मांगों पर शीघ्र कार्रवाई शामिल है. उन्होंने बताया कि मार्च में भी 11 दिनों तक धरना प्रदर्शन किया गया था, जिसके बाद विभाग ने लिखित रूप से मांगों पर जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया था. लेकिन दो माह बीतने के बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है. राजस्व कर्मचारियों की हड़ताल से प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो गए हैं. अंचल अधिकारी आनंद कुमार ने बताया कि राजस्व कर्मियों के कार्य से हटने से स्थिति और गंभीर हो गई है. उन्होंने बताया कि वरीय अधिकारियों को स्थिति से अवगत करा दिया गया है और शीघ्र समाधान की उम्मीद है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >