सीओ के नेतृत्व में हटवाया गया अतिक्रमण

शिकायत के बाद जांच की गयी और स्थल पर पहुंच कर अतिक्रमण हटवाया गया

कुनौली. कुनौली बाजार के मछहट्टा और शलहेश स्थान के बीच अंचलाधिकारी विजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाया गया. अंचलाधिकारी ने बताया कि डगमारा निवासी रेखा देवी पांच डिसमिल की पर्चाधारी है. जिसे स्थानीय लोगों द्वारा घर नहीं बनाने दिया जा रहा था. शिकायत के बाद जांच की गयी और स्थल पर पहुंच कर अतिक्रमण हटवाया गया और रेखा देवी को घर बनाने की सहमति दी गई. मौके पर डगमारा थानाध्यक्ष रामानुज सिंह, कुनौली प्रभारी थानाध्यक्ष अश्वनी कुमार, एएसआई नरेश कुमार, कर्मचारी सहित कई पुलिस बल मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >