सुपौल से राजीव झा की रिपोर्ट. रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अमृतसर से न्यू जलपाईगुड़ी के बीच चल रही स्पेशल ट्रेन को अब नियमित साप्ताहिक “अमृत भारत एक्सप्रेस” के रूप में चलाने का निर्णय लिया है. यह ट्रेन नरकटियागंज, रक्सौल, सीतामढ़ी, जनकपुर रोड, सकरी, झंझारपुर, निर्मली, सरायगढ़, राघोपुर, फारबिसगंज और अररिया होकर चलेगी, जिससे सीमांचल और मिथिलांचल के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.
रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 14664/14663 अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस का नियमित परिचालन शुरू किया जा रहा है. यह ट्रेन अमृतसर से प्रत्येक गुरुवार तथा न्यू जलपाईगुड़ी से प्रत्येक शनिवार को चलेगी.
अमृतसर से परिचालन का समय
गाड़ी संख्या 14664 अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस 14 मई 2026 से प्रत्येक गुरुवार को अमृतसर से दोपहर 12:45 बजे प्रस्थान करेगी. दूसरे दिन यह ट्रेन निम्नलिखित समय पर पहुंचेगी:
- नरकटियागंज: 13:25 बजे | सिकटा: 13:57 बजे | रक्सौल: 14:25 बजे
- बैरगनिया: 15:21 बजे | सीतामढ़ी: 16:30 बजे | जनकपुर रोड: 17:10 बजे
- कमतौल: 17:46 बजे | शीशो हॉल्ट: 18:10 बजे | सकरी: 19:08 बजे
- झंझारपुर: 19:33 बजे | निर्मली: 20:00 बजे | सरायगढ़: 20:35 बजे
- राघोपुर: 20:50 बजे | नरपतगंज: 22:28 बजे | फारबिसगंज: 23:30 बजे
- अररिया: 23:55 बजे इसके बाद, तीसरे दिन सुबह 04:15 बजे यह ट्रेन न्यू जलपाईगुड़ी पहुंचेगी.
वापसी में शनिवार को खुलेगी ट्रेन
वापसी दिशा में गाड़ी संख्या 14663 न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस 16 मई 2026 से प्रत्येक शनिवार को न्यू जलपाईगुड़ी से सुबह 08:00 बजे खुलेगी. इस ट्रेन का विभिन्न स्टेशनों पर पहुंचने का समय इस प्रकार रहेगा:
- अररिया: 11:30 बजे | फारबिसगंज: 12:28 बजे | नरपतगंज: 12:48 बजे
- राघोपुर: 13:30 बजे | सरायगढ़: 13:48 बजे | निर्मली: 14:08 बजे
- झंझारपुर: 14:33 बजे | सकरी: 15:10 बजे | शीशो हॉल्ट: 15:55 बजे
- कमतौल: 16:18 बजे | जनकपुर रोड: 16:38 बजे | सीतामढ़ी: 17:30 बजे
- बैरगनिया: 18:05 बजे | रक्सौल: 19:25 बजे | सिकटा: 19:48 बजे
- नरकटियागंज: 21:00 बजे इसके बाद गोरखपुर समेत अन्य प्रमुख स्टेशनों पर रुकते हुए तीसरे दिन सुबह 02:20 बजे ट्रेन अमृतसर पहुंचेगी.
22 कोचों के साथ आधुनिक सुविधाएं
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, इस अमृत भारत एक्सप्रेस में कुल 22 कोच लगाए जाएंगे. ट्रेन की संरचना इस प्रकार होगी:
- साधारण द्वितीय श्रेणी (General): 11 कोच
- शयनयान श्रेणी (Sleeper): 8 कोच
- एलएसएलआरडी (LSLRD): 2 कोच
- पेंट्रीकार: 1 कोच
ट्रेन के इस नियमित परिचालन से बिहार, उत्तर प्रदेश, पंजाब और पश्चिम बंगाल के बीच सफर करने वाले यात्रियों को एक किफायती, आरामदायक और सीधी रेल सेवा का लाभ मिल सकेगा.
